सोमवार को झारखंड चुनाव के प्रचार का शोर हो जाएगा शांत, 20 नवंबर को वोटिंग की तैयारियां पूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2024

ceo jharkhand

रांचीः  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सोमवार 18 नवंबर की शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दूसरे चरण में हेलीड्रॉपिंग नहीं

20 नवंबर को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाएंगी। इस चरण के चुनाव में किसी भी बूथ पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जाएगा। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। निजी वाहन पर किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे चेकिंग करें और किसी भी वाहन पर बोर्ड, बैनर आदि मिलने पर मोटर ह्वैकिल नियमों के तहत यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

See also  SDM का दूसरी महिला के साथ है संबंध! इसलिए पत्नी को जलाया, शनिवार को अनिता ने रांची के अस्पताल में तोड़ा दम

48 बूथ यूनिक बूथ

दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे। जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 196 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 85 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now