रांची: करगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुभकानाएं दी हैं । राष्ट्रपति ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी । 26 जुलाई 1999 को भारत ने करगिल में पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करते हुए विजय हासिल की थी । इस युद्ध में भारत के 500 से अधिक सैनिक शहीद हुए थे ।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जय…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2025
देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। जय…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2025
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की संप्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करने वाले वीर जांबाजों और उनके परिवारजनों को नमन करता हूँ।
कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 26, 2025
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों के अद्वितीय शौर्य, साहस व बलिदान को नमन करता हूँ।
विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका पराक्रम, अटूट संकल्प व राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगा।#कारगिल_विजय_दिवस#KargilVijayDiwas pic.twitter.com/LO3C3Xqa4Z
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 26, 2025




