Old Pension Scheme- झारखंड पहला राज्य बना जहां मिलने लगी है पुरानी पेंशन, देवघर के विनय सिंह को मिला लाभ

Old Pension Scheme

रांचीः झारखंड में Old Pension Scheme यानि OPS का लाभ मिलना शुरु हो गया है । देवघर के एक सेवानिवृत शिक्षक को इस स्कीम का फायदा मिला है । सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के जरिए ओल्ड पेंशन स्कीम की तहत पेंशन मिलने का दावा किया गया है । देवघर के विनय कुमार सिंह को यह लाभ मिला है । अकाउटेंट जनरल द्वारा जारी चिट्ठी से पेंशन मिलने की पुष्टि हुई है ।

एजी द्वारा विनय कुमार सिंह को जारी चिट्ठी से विनय कुमार सिंह को चौबीस हजार रुपए से ज्यादा की पेंशन मिलने की जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम लागून करने की मांग की जा रही है । हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले Old Pension Scheme को लागू करने का वादा किया था जिसे झारखंड में लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने से हजारों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा जो 2004 के बाद नियुक्त हुए हैं। ।

 
गौरतलब है कि झारखंड में बड़े पैमाने पर ओपीएस के लिए आंदोलन चलाए जा रहे थे। देश के दूसरे राज्यों में इसी तरह की पेंशन की मांग की जा रही है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now