डेस्कः नेताओं के अश्लील वीडियो और तस्वीर अक्सर वायरल होते रहते है। कई वीडियो असली होते है और कई वीडियो की सच्चाई कुछ और होती है। बिहार के भी भाकपा विधायक का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। बेगूसराय के बखरी से विधायक सूर्यकांत पासवान का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
होटल में ग्राहकों की डिमांड पर होती थी लड़कियों की सप्लाई, मैनेजर की मदद से दंपत्ति चला रहे थे से’क्स रैकेट
इस वीडियो में विधायक एक लड़की के साथ गंदा काम करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद सूर्यकांत पासवान मीडिया के सामने आये और इसे फर्जी बताया। उन्होने आरोप लगाया कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वो फर्जी है मेरी छवि धूमिल करने के लिए बीजेपी ने इस तरह की साजिश की है। शराब माफिया के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे इसकी वजह से उन्हे निशाना बनाया गया है। उन्होने पुलिस महानिदेशक से जांच करने की मांग की है। विधायक ने एससी-एसटी थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान रहे पटना के लोग, 13 फीडरों में खराबी से आई खराबी, जागते हुए कटी रात
भाकपा विधायक सूर्यकांत पासवान ये वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है। विधायक ने कहा कि बखरी डीएसपी के खिलाफ शराब माफिया से साठगांठ और शराब तस्करी को संरक्षण देने की शिकायत उन्होंने डीजीपी से की थी। डीजीपी ने इस मामले की जांच का जिम्मा बेगूसराय डीआईजी को सौंपा है।विधायक ने आरोप लगाया कि इसी जांच के कारण बखरी डीएसपी के इशारे पर भाजपा नेताओं द्वारा यह एडिटेड वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का घिनौना प्रयास किया जा रहा है।
अस्पतालों की बदहाली अब नहीं दिखा पाएंगे कैमरे में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यूट्यूबर्स के प्रवेश पर लगाया बैन
विधायक ने बताया कि हाल के दिनों में उन्होंने मीडिया के सामने बखरी डीएसपी कुंदन कुमार पर शराब माफिया को संरक्षण देने और शराब तस्करी में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का आरोप लगाया था। इसमें उन्होंने भाजपा के एक युवा नेता को डीएसपी का मुख्य दलाल बताया था।
पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत
विधायक ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले एक पिकअप वैन पर विदेशी शराब लदे होने की सूचना पर डीएसपी ने छापेमारी की थी, जिसमें बखरी थाने के तीन टाइगर मोबाइल सिपाहियों को शराब तस्करों से मिलीभगत के आरोप में जेल भेजा गया था।
पटना से लेकर दिल्ली तक प्रचंड हीटवेव, 50 के आसपास का टेंपरेचर हुआ फील, आज भी झुलसा सकती है गर्मी, जानिये कब मिलेगी राहतh
सूर्यकांत पासवान ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर डीजीपी ने बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी को मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर नहीं, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों पर है जो सच्चाई के लिए लड़ते हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक बखरी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




