लोहरदगा : सीएम हेमंत सोरेन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात JJMP उग्रवादी कलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पेशरार थाना क्षेत्र के ब्रह्मण्डीहा गांव से की गई, जहां कलेश्वर खेरवार (पिता – राजदेव खेरवार, निवासी – बुलबुलु, थाना पेशरार, जिला लोहरदगा) अपने घर में छिपा हुआ था।
पूर्व में माओवादी, अब फिर संगठन में सक्रिय
पुलिस के अनुसार, कलेश्वर खेरवार पूर्व में भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और वर्ष 2017 में आत्मसमर्पण कर चुका था। लेकिन बाद में वह पुनः जे.जे.एम.पी. (JJMP) संगठन में शामिल हो गया और नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हो गया।
पिछले मुठभेड़ से जुड़ा मामला
दिनांक 26 जून 2025 को पेशरार थाना क्षेत्र में JJMP उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें नक्सली भागने में सफल रहे थे। इस मामले को लेकर थाना कांड संख्या 04/2025, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था:
IPC की धारा 190/191/126/127/109/61,
17 CLA Act,
27 Arms Act
इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार, मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई थी।
बरामद सामान:
Realme Narzo स्मार्टफोन (ब्लू रंग, बिना सिम)
काला बैग, जिसमें Airtel के 4 सिम कार्ड (3×Rs.3 + 1×Rs.10)
नेवी ब्लू रंग की डायरी
JJMP संगठन से संबंधित पर्चे
🛡️ छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:
वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरको (नेतृत्वकर्ता)
मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक, 32वीं वाहिनी SSB, किस्को
थाना प्रभारी: कुड्डू, बगडू, पेशरार, जोबान
तकनीकी शाखा के अधिकारी एवं SSB के जवान
गिरफ्तार उग्रवादी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने कलेश्वर खेरवार को 10 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
SDPO वेदांत शंकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों की भी जानकारी मिली है और उनके खिलाफ भी तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।




