नोएडा: गुल मोहम्मद 5 साल की बेटी आयत को अस्पताल जे रहा था, यश शर्मा के BMW ने रौंद दिया, बेटी की मौत

noida bmw

नोएडाः गुल मोहम्मद अपनी पांच साल की बेटी आयत को अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहा था, स्कूटी पर बच्ची के चाचा भी थे, तभी यश शर्मा और उसके साथी अभिषेक रावत ने BMW कार से टक्कर मार दी । हादसे में आयत की मौके पर ही मौत हो गई । चाचा और पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना नोएडा के सेक्टर-20 की है । 

पुलिस के अनुसार, आयत को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता गुल मोहम्मद और चाचा राजा स्कूटी से सेक्टर-30 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ ले जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर-20 के पास पीछे से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में मासूम आयत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुल मोहम्मद और राजा को गंभीर चोटें आईं। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बीएमडब्ल्यू कार चला रहा युवक यश शर्मा (22), जो सेक्टर-37 का निवासी है, और उसका साथी अभिषेक रावत (22), जो सेक्टर-70 में रहता है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी पर हरियाणा नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद इलाके में रोष व्याप्त है और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now