नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव, बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अहम मानी जा रही है मुलाकात

लालू के ऑफर पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हमेशा साथ रहेंगे

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे है। बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के पीछे बदल से राजनीतिक समीकरण पर चर्चा संभव है।

lalu
इससे पहले इन तीनों नेताओं की मुलाकात 15 जनवरी को राबड़ी आवास में हुई थी। उस दौरान लालू और नीतीश एक दूसरे के आमने सामने करीब 90 दिन बाद आये थे। इन तीन महीने के अंतराल के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास को लेकर खूब चर्चा हुई। शुक्रवार को करीब 30 मिनट से ज्यादा समय तक इन तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। इस मुलाकात में किन किन बातों पर चर्चा हुई ये तो अभी कहना मुश्किल है।

राज्य में जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदले रहे है एक नये समीकण की सुगबुगाहट महसूस की जा रही है। एक तरफ बीजेपी ने अपने विधायक दलों की बैठब बुला ली है। वही दूसरी ओर दिल्ली में चिराग पासवान के घर पर जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात एनडीए में नये बनते समीकरण को बता रहा है। दूसरी ओर नीतीश के एक बार फिर बीजेपी के नजदीक आने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now