- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने ली JDU की सदस्यता, कहा-‘पापा ने 20 साल में जो काम किया, उसे आगे ले जाऊंगा’

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने ली JDU की सदस्यता, कहा-'पापा ने 20 साल में जो काम किया, उसे आगे ले जाऊंगा'

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जेडीयू की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि ‘मैंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की।सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। निशांत कुमार ने जेडीयू में शामिल होते ही बिहार की जनता से कई वादे किए।

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि ‘मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है। यह उनका निजी फैसला है। मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं। हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पार्टी और जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है, मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा।’

See also  छुट्टी के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस; मुकेश साहनी बोले- विपक्ष को दुश्मन मान रहा चुनाव आयोग

 

Bihar में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर किया जानलेवा हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत कई घायल
निशांत कुमार ने और क्या-क्या कहा?
निशांत कुमार ने यह भी कहा, ‘मेरे पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।मेरे पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा। मुझे गर्व है। उन्हेंने 20 साल में जो काम किया है, उससे बिहार और देशवासियों को गर्व है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता, जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता से मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी पर विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल बनाए रखें।


बिहार की यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार
निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया था। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कई बार निशांत की सादगी और सरल स्वभाव का जिक्र करते हैं। ऐसे में आज निशांत ने कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहनकर पार्टी की सदस्यता लेकर एक उदाहरण दिया। पार्टी ज्वाइन करने से पहले ही निशांत कुमार एक्टिव हो गए थे। अब वे बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now