पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। चुनाव से पहले संभवतः अंतिम कैबिनेट बैठक में रिकार्ड 129 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के मानदेय में 10% प्रोत्साहन राशि वृद्धि का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा, बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन और वरीय प्रधान आप्त सचिव के पद का सृजन किया गया।
बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अब तक के सबसे ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी। दीपावली से पहले राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3% बढ़ा दिया है। अब उन्हें 55% की जगह 58% डीए मिलेगा, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।सम्राट चौधरी ने कहा कि लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जीवनयापन महंगाई से प्रभावित न हो, इसलिए सरकार उन्हें समय पर राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस फैसले से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 917.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 129 एजेंडों पर लगी मुहर।@NitishKumar @BiharCabinet #BiharCabinetDecisions#BiharCabinetSecretariatDept#BiharCabinetDecisions2025https://t.co/brSFi3Z9Pb
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) October 3, 2025
बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार
कैबिनेट के महत्पपूर्ण फैसले
बिहार फिल्म एवं नाट्य संस्थान की होगी स्थापना
पूर्णिया, डेहरी, मोतिहारी में जलापूर्ति परियोजना
पर्यावरण, वन, जलवायु विभाग में 2700 पद सृजित
सिमरिया धाम और विष्णपुद मंदिर का होगा विकास
बिहार राज्य अधिवक्ता कल्याण को मिली मंजूरी
बिहार राज्य कर्मचारी सेवाशर्त नियमावली लागू
साइबर क्राइम और सिक्योरिटी यूनिट में पद सृजित
नगरपालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना मंजूर
बिहार उच्च न्याय सेवा नियमावली को स्वीकृति


