डेस्कः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इस तरह से वो बिहार के दोनों सदनों के साथ-साथ केंद्र में दोनों सदन लोकसभा के बाद अब राज्यसभा के सदस्य बन चुके है।नीतीश कुमार को सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के समय केंद्रीय मंत्री जेडी नड्डा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री ललन सिंह,केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी,सांसद संजय झा, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी,कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, सांसद राजीव शुक्ला मौजूद थे। गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि-बिहार में बहुत काम किए। 21 साल रहे। अब यहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कहा कि 3-4 दिन में बिहार की सरकार के लिए नए लोग तय हो जाएंगे।
#WATCH नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।@NitishKumar @Jduonline @SanjayJhaBihar @RajivPratapRudy @LalanSingh_1 @RJDforIndia @BJP4Bihar @INCBihar #nitishkumar #bihar pic.twitter.com/UoBzxAbtZs
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 10, 2026
बिहार में आज से बढ़ेगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पटना-गया समेत कई जिलों में लू का अलर्ट
नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “नीतीश कुमार भारत में एक ‘मानक’ की तरह हैं। मैं उन्हें 40 सालों से जानता हूं… मुझे लगता है कि यह उनके जीवन का चौथा अध्याय है। वह पहले कभी राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे थे। वे लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और अब वे राज्यसभा में प्रवेश कर रहे हैं। इस तरह वे संविधान में बताए गए राज्य और देश के लोकतंत्र के चारों स्तंभों के सदस्य बन गए हैं। लेकिन हमारे लिए और पूरे बिहार के लिए वे मुख्यमंत्री हैं और राज्य उनके मार्गदर्शन के अनुसार ही काम करता रहेगा। वे लोकप्रिय हैं और सभी उन्हें स्वीकार करते हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं… मैं उन्हें बधाई देता हूं…”
नीतीश कुमार को बुके देकर मंत्री अशोक चौधरी खींचवाना चाहते थे फोटो
नीतीश कुमार ने डांटकर कर वापस करवाया बुके
संसद भवन परिसर में राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण हुई घटना@NitishKumar @AshokChoudhaary @INCBihar @TejashwiOffice @yadavtejashwi @RohiniAcharya2 @RJDforIndia @TejashwiYdvRJD pic.twitter.com/Nxa1qpmuik
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 10, 2026
Humayun Kabir की पार्टी से AIMIM ने गठबंधन तोड़ा,1000 करोड़ के डील का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लिया फैसला
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके लिए दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को दिल्ली चले गए। उनके साथ बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह भी गई। बैठक में सीएम के लिए एक नाम पर सर्वानुमति बनाने की बात है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि नई सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में तय हो रही है।


