C. P. Radhakrishnan को नीतीश कुमार का समर्थन, JDU के बाद YSRCP ने किया एलान

C. P. Radhakrishnan को नीतीश कुमार का समर्थन, JDU के बाद YSRCP ने किया एलान

पटनाः एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को घटक दलों का समर्थन मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी राधाकृष्णन का समर्थन कर दिया है। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। सीएम ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

 

Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की रही है। महाराष्ट्र से पहले वे तेलंगाना, झारखंड के राज्यपाल और पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल भी रहे। पिछले महीने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद इस पद के लिए चुनाव हो रहे हैं।

टोल प्लाजा पर आर्मी जवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधा, कपड़े फाड़े और कर दिया लहूलुहान, VIDEO वायरल
देश के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आगामी 9 सितंबर को मतदान होगा। विपक्ष की ओर से अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। राधाकृष्णन चुनाव जीतते हैं तो वे देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे।सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर बीजेपी को अपने सभी सहयोगी दलों का समर्थन हासिल हो गया है। जेडीयू के अलावा, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा रविवार को ही उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं।इसके साथ ही जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ने सीपी राधाकृष्णन की VP उम्मीदवारी का समर्थन किया हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now