- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नीतीश कुमार ने दो सीटिंग सांसदों का टिकट काटा, JDU ने 16 उम्मीदवारों को किया एलान, 11 पिछड़े-अतिपिछड़े को मौका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2024

पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी है।पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिकट काट दिया है ।सीतामढी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह बेटिकट कर दी गयी हैं ।जेडीयू के 16 उम्मीदवारों में 5 अति पिछड़े, 6 पिछड़े, 3 सवर्ण, एक दलित और एक मुसलमान शामिल हैं।
जेडीयू कार्यालय में आय़ोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया ।देखिये किस सीट से किसे टिकट मिला है।
वाल्मिकीनगर- सुनील कुमार
शिवहर-लवली आनंद
सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर
झंझारपुर-रामप्रीत मंडल
सुपौल-दिलेश्वर कामत
कटिहार-दुलालचंद
पूर्णिया-संतोष कुशवाहा
मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव
गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन
सिवान-विजयलक्ष्मी कुशवाहा
भागलपुर-अजय कुमार मंडल
बांका-गिरधारी यादव
मुंगेर-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नालंदा-कौशलेंद्र कुमार
जहानाबाद-चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
किशनगंज-मुजाहिद आलम उर्फ मास्टर मुजाहिद

jdu list

बीजेपी से बात कर सूची बनायी
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि बीजेपी से बात चीत कर जेडीयू ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है ।संजय झा ने कहा कि भाजपा भी आज अपने उम्मीदवारों का नाम जारी करेगी ।दोनों पार्टियों ने आपस में बात कर पूरी सूची तैयार की है।
वहीं, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि एनडीए एकजुट है ।सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन में कहीं कोई विवाद नहीं हुआ ।दूसरी ओर जो महागठबंधन है उसमें सिर फुटव्वल की स्थिति है।कोई सिंबल लेकर भाग रहा है तो कोई सीट बंटवारे के लिए गिड़गिड़ा रहा है ।इससे साफ है कि एनडीए बिहार में 40 की 40 सीट जीतने वाली है।

See also  कौन बनेगा प्रधानमंत्री ? तय करेंगे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू; जिन्हें विरोधियों ने 'खत्म' समझा वही बन गए किंगमेकर ? Nitish और Naidu तय करेंगे नरेंद्र की किस्मत !
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now