नीतीश सरकार के मंत्री पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप, सवाल पूछने पर दी गाली, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो

नीतीश सरकार के मंत्री पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप, सवाल पूछने पर दी गाली, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो

दरभंगाः नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। जाले से विधायक जीवेश कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे थे इसी दौरान सवाल पूछने पर वो एक यूट्यूबर पर भड़क गए। उसे गंदी-गंदी गालियां दी और उसकी पिटाई कर दी। यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 11.40.55 749c5eab

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने के मामले में पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने BJP नेता की शिकायत पर दर्ज किया FIR
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मंत्री जीवेश कुमार की यूट्यूबर के साथ सवाल पूछने पर नोंकझोंक का वीडियो शेयर किया है। दिवाकर ने आरोप लगाया है कि मंत्री और उनके सहयोगियों ने सवाल पूछने पर उनकी पिटाई उस वक्त कर दी जब वो जाले विधानसभा क्षेत्र के रामपट्टी गांव का दौरा कर रहे थे। दिवाकर का आरोप है कि घटना में वो जख्मी हो गए, उनके कपड़े फाड़ दिये गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

मनीष कश्यप बेज्जती के बाद कुर्सी फेंककर निकले, प्रशांत किशोर की सभा से पहले भाई के साथ हाथापाई
जीवेश कुमार के यूट्यूबर दिवाकर के साथ हुई नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार सरकार में शहरी विकास एवं निकाय मंत्री जीवेश मिश्रा से अतिपिछड़ा समाज के होनहार निष्पक्ष पत्रकार ने क्षेत्र की जर्जर सड़क संबंधित सवाल किया तो मंत्री ने रात के अंधेरे में पत्रकार को बेरहमी से पीटा और माँ-बहन की अभद्र गालियां दी।नकली दवा बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाला दवा चोरी में सजायाफ्ता मंत्री जीवेश मिश्रा श्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री बने बैठे है और ऊपर से गाली देकर अतिपिछड़ा वर्ग के पत्रकार को पीट रहे है।क्या प्रधानमंत्री मोदी जी उनके चेहते मंत्री द्वारा पत्रकार की माँ-बहन को गाली देने पर अब टीवी पर बैठ टेसू बहायेंगे? क्या दिल्ली स्टूडियो में बैठे पत्रकार अब इस पर डिबेट करेंगे? क्या उनकी अंतरात्मा जगेगी? मुख्यमंत्री तो अचेत, बेसुध और मानसिक रूप से अस्वस्थ है लेकिन क्या प्रधानमंत्री मोदी जी इस गुंडे मंत्री को बर्खास्त करायेंगे?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now