- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

screenshot 2025 12 14 171147

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बॉन्डी बीच,10 की मौत
यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नितिन नबीन, जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

G8IPQBja8AIU zh

वडोदरा से मार्सन कंपनी के निदेशक गिरफ्तार, शराब घोटाले में जगन तुकाराम देसाई को रांची लेकर पहुंची ACB की टीम

नितिन नबीन कायस्त समाज से आते है। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा बिहार बीजेपी के बड़े नेता थे। नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री है और पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक है। वो पिछले चार चुनाव से बांकीपुर से विधायक है। नबीन छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों तक का सफर तय कर चुके हैं। उनकी पहचान एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज फैसले लेने वाले नेता के रूप में रही है। बिहार बीजेपी में वे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की भूमिका शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now