निर्मल महतो के जयंती समारोह में बोले सीएम हेमंत सोरेन, निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाने मेंं हमारी सरकार सफल

रांची : वीर शहीद निर्मल महतो के 73वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रधांजलि दी। इस अवसर पर रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीएम ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार हमारी सरकार ने वीर शहीद निर्मल महतो के सपनों के अनुरूप काम किया है। झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन जी के निरंतर आर्शीवाद से मै निर्मल दा के सपनों को साकार कर पा रहा हूं। आने वाले 10 सालों में झारखंडियों के अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हो चुकी होगी। निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाने में सफल हो चुके होंगे। झारखंड की माटी के वीर सपूत महान आंदोलनकारी अमर वीर निर्मल महतो अमर रहें।
शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, सीएम आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, समनूर मंसूरी, अंतु तिर्की,अफरोज अंसारी, डॉ हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, जनक नायक, कलाम आजाद, रामानंद बेदिया, बीरु साहू, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, आदिल इमाम, मृत्युंजय सिंह, संजय राय, रमेश साहू, मंटू लाला, आफताब आलम, डॉ तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, जीत गुप्ता, अजीत नायक, फरीद खान, कयुम अन्सारी, मो असलम, शेख सहाबुद्दीन, पुष्पा बरदेवा, राधा हेमरोम, सुषमा बरदेवा सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now