रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को घाटशिला विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए सोमेश चंद्र सोरेन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान सोमेश सोरेन के साथ उनकी मां और भाई विक्टर सोरेन भी मौजूद थे। घाटशिला में ऐतिहासिक जीत के बाद सोमेश सोरेन का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। सोमेश सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त देकर अपने पिता के रिकार्ड को तोड़ दिया था।
‘संजय यादव ने गालियां देते बोला मैं गंदी हूं, अपनी पिता को गंदी किडनी लगवा दी’- सोशल मीडिया पर छलका रोहिणी आचार्य का दर्द
14 नवंबर को हुए मतगणना में सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से करारी शिकस्त दी थी। जीत के दो दिन बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जेएमएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमेश सोरेन का खुले दिल से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस जीत को राज्य के हर वर्ग के लिए किये गए काम का परिणाम बताया।
कैसे तेजस्वी के इतने करीब आया रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए युवा और जुझारू नेता सोमेश बाबू को हार्दिक बधाई और शुभाशीष। घाटशिला विधानसभा के मेरे लोगों को भी पुनः बहुत-बहुत आभार और जोहार।आज यहां रांची पहुंचे घाटशिला से झामुमो परिवार के कर्मठ सिपाहियों को भी मैं हार्दिक आभार करता हूं, धन्यवाद देता हूं। झामुमो परिवार ने राज्य के हर वर्ग के लिए जो काम किया है, यह जीत उसी का परिणाम है।दिशोम गुरुजी के विचार और आदर्शों पर चलकर तथा स्व रामदास दा के सपनों को पूरा करने का काम हमें मिलकर करना है। घाटशिला विधानसभा के लोगों की आशाओं आकांक्षाओं को पूर्ण करना है।
घाटशिला विधानसभा बढ़ेगा प्रगति के पथ पर…
आक् सार दो ओकोया
आ़बुवा आ़बुवा 🏹🏹
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
रामदास दा अमर रहें!
जय झारखण्ड!
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए युवा और जुझारू नेता सोमेश बाबू को हार्दिक बधाई और शुभाशीष। घाटशिला विधानसभा के मेरे लोगों को भी पुनः बहुत-बहुत आभार और जोहार।
आज यहां रांची पहुंचे घाटशिला से झामुमो परिवार के कर्मठ सिपाहियों को भी मैं हार्दिक आभार करता हूं, धन्यवाद देता… pic.twitter.com/sAq9EhaAC6
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 16, 2025




