रांचीः सरकार और तेल कंपनियां भले ही गैस की किल्लत से इनकार कर रही है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। अब नए घरेलू और कॉमर्शियल कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। वहीं सिंगल सिलेंडर के डबल करने पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगी। तेल कंपनियों ने शुक्रवार रात गैस एजेंसियों को यह मैसेज भेजा है। हालांकि इसे गोपनीय रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि ग्राहक पैनिक न हो। कंपनियों के इस फैसले से साफ है कि रसोई गैस की किल्लत लंबे समय तक बनी रह सकती है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही नए कनेक्शन और सिंगल को डबल कनेक्शन करने पर रोक हटेगी।
LPG Crisis: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चलाने लगे रिक्शा, शिल्पी नेहा तिर्की इस तरह पहुंची विधानसभा
इधर, रांची में शुक्रवार को गैस एजेंसियों का नंबर जारी होने के बाद ऑफलाइन बुकिंग में तेजी आई है। इंडेन के 21 एजेंसियों में शाम पांच बजे तक करीब छह हजार सिलेंडर की बुकिंग हुई। हालांकि देर रात तक इसका आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया गया। जिन उपभोक्ताओं ने ऑफलाइन बुकिंग कराई है, उन्हें तीन से चार दिन बाद गैस की आपूर्ति की जाएगी। क्योंकि पहले से ही एक-एक एजेंसी पर 1500 से 2000 तक का बैकलॉग है। इसके क्लियर होने के बाद ही नई बुकिंग वालों को सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।
इंडेन की 21 एजेंसियों में ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। इसके लिए गुरुवार को मोबाइल नंबर भी जारी किया गया। उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन मोबाइल नंबर पर फोन कर गैस सिलेंडर की ऑफलाइन बंुकिंग करा सकेंगे। सर्वर डाउन होने के कारण यह व्यवस्था की गई है। जब तक सर्वर अपडेट नहीं होता, तब तक ऑफलाइन बुकिंग जारी रहेगी। दरअसल, इंडेन के ऑनलाइन सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग करने में काफी परेशानी हो रही थी।
गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
प्रताप इंडेन एजेंसी संचालक को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
तेल कंपनियों के डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर बनाने के बजाय सभी गैस एजेंसियों का मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। इसमें कई एजेंसी संचालकों के भी नंबर हैं। शुक्रवार को सुबह से अखबार में नंबर देखते ही उपभोक्ता ने गैस बुकिंग के लिए फोन करना शुरू कर दिया। इससे संचालक और एजेंसी के कर्मचारी परेशान हो गए। इस दौरान प्रताप इंडेन के संचालक को हार्ट-अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके करीबियों ने बताया कि गैस की स्थिति को लेकर बने हालात से वे तनाव में थे। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई।







