नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने पद से दिया इस्तीफा, बालेन सरकार एक महीने में दूसरा झटका

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने पद से दिया इस्तीफा, बालेन सरकार एक महीने में दूसरा झटका

डेस्कः नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में बनी सरकार को अभी एक महीने भी नहीं हुए है कि उनके कैबिनेट में शामिल दूसरे मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन के कार्यकाल के बाद विवादों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।2025 में हुए Gen Z विद्रोह के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक 38 वर्षीय गृह मंत्री सूदन गुरुंग के ऊपर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से व्यापारिक संबंधों के आरोप लग रहे रहे हैं। दीपक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जांच चल रही है।नेपाली गृह मंत्री सूदन गुरुंग के निवेश और दीपक भट्टा की कंपनियों के बीच संदिग्ध संबंध पाए गए हैं। आरोप है कि गुरुंग ने दो कंपनियों- लिबर्टी माइक्रो लाइफ इंश्योरेंस और स्टार माइक्रो इंश्योरेंस में 25-25 हजार शेयर खरीदे थे।

ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के एलान को ईरान ने ठुकराया, कहा-‘हारने वाली शर्ते नहीं थोप सकते’
पाल के गृहमंत्री सूदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूदन ने लिखा, “पिछले दिनों नागरिक स्तर से मेरे शेयर सहित विभिन्न विषयों पर उठे प्रश्न, टिप्पणियां और जांच को मैंने गंभीरता से लिया है। मुझसे संबंधित विषय में निष्पक्ष जांच हो और पद पर रहते हुए किसी तरह का हितों का टकराव न दिखे और उस पर कोई प्रभाव न पड़े, इस मकसद से मैंने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।”
नेपाल के गृहमंत्री ने आगे लिखा, “मेरे लिए पद से बड़ा विषय नैतिकता है। और जनविश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती।आज देश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए उठ रहे Gen Z आंदोलन ने भी यही संदेश दिया है कि सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और नेतृत्व उत्तरदायी होना चाहिए। मेरे भाइयों और बहनों के रक्त और बलिदान के आधार पर बने इस सरकार पर यदि कोई सवाल करता है तो उसका उत्तर नैतिकता ही है।”
कौन हैं सूदन गुरुंग?
38 वर्षीय सूदन गुरुंग नेपाल में 2025 में हुए Gen Z विद्रोह के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं। राजनीति में आने से पहले वह इवेंट मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े थे। गुरुंग डीजे थे और OMG नाम का नाइटक्लब चलाते थे। बाद में उन्होंने हामी नेपाल नाम से एक एनजीओ की स्थापना की। ये एनजीओ 2025 के भूकंप, कोरोना महामारी और अन्य आपदाओं के दौरान राहत कार्यों में सक्रिय था।बालेन शाह सरकार में 27 मार्च को गुरुंग को नेपाल के गृह मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
क्या है आरोप?
सूदन गुरुंग पर आरोप था कि उन्होंने शेयर में लगे अपने पैसों के बारे में जानकारी छुपाई। उसके अलावा मनी लॉंड्रिंग के आरोपी के साथ आर्थिक लेनदेन किया। ये जानकारी भी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की। इन सारे विवादों के बीच वो लोगों के निशाने पर थे। मात्र 38 साल के सूदन गुरुंग ने अब इस्तीफा दे दिया है।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाली गृह मंत्री सूदन गुरुंग के निवेश और दीपक भट्टा की कंपनियों के बीच संदिग्ध संबंध पाए गए हैं। आरोप है कि गुरुंग ने दो कंपनियों- लिबर्टी माइक्रो लाइफ इंश्योरेंस और स्टार माइक्रो इंश्योरेंस में 25-25 हजार शेयर खरीदे थे। ये कंपनियां दीपक भट्टा और जगदंबा ग्रुप की बताई जाती हैं।
आरोपों पर सूदन गुरंग का क्या कहना है?
द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने दोनों कंपनियों में 50 लाख के शेयर होने की बात मानी है।साथ ही बचाव करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति की मंशा संपत्ति छिपाने की होती है, वह 2 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की खुलेआम घोषणा नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि शेयरों में उनका निवेश पारदर्शी है। यह केवल उन्हें क्लासिफाई (वर्गीकृत) करने की गलती हो सकती है। कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now