Nepal Flash Flood : 352 शव बरामद, 910 लोग अब भी लापता, बड़ी संख्या में भारतीयों की तलाश जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2026

काठमांडू: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब तक 352 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 910 लोग अभी भी संपर्क से बाहर हैं। इसके अलावा 73 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

प्राधिकरण के अनुसार मृतकों में धादिंग के 33, नुवाकोट के 28, रसुवा के 17, गोरखा के 30, नवलपरासी पूर्व के 82, नवलपरासी पश्चिम के 15, तनहुँ के 22 और चितवन के 123 लोग शामिल हैं। गोरखा में बरामद शवों में विभिन्न मानव अंग भी शामिल बताए गए हैं।

See also  नेपाल में भारी बारिश से बिहार में जलप्रलय, कोसी बराज के पुल पर चढ़ा पानी, रविवार सुबह छोड़ा गया 6,61,295 क्यूसेक पानी जो 1968 के बाद सबसे ज्यादा

910 लोग संपर्क से बाहर

बाढ़ के बाद 910 लोगों के संपर्क से बाहर होने की जानकारी दी गई है। इनमें नेपाल पुलिस के 28, नेपाली सेना के 44, सशस्त्र पुलिस बल के 13, भंसार कार्यालय के 15 और अध्यागमन कार्यालय के 4 लोग शामिल हैं। रसुवा से 161 और नुवाकोट से एक व्यक्ति के संपर्क से बाहर होने की जानकारी भी मिली है।

इसके अलावा 517 विदेशी नागरिक और नेपाल घूमने आए 127 नेपाली नागरिक, जो विदेश में रहते हैं, भी संपर्क से बाहर बताए गए हैं।

13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी राहत अभियान में

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने कुल 13,295 सुरक्षाकर्मियों को अभियान में लगाया है। इनमें नेपाल पुलिस के 7,250, नेपाली सेना के 4,200 और सशस्त्र पुलिस बल के 1,845 जवान शामिल हैं।

हेलीकॉप्टर से 796 लोगों का रेस्क्यू

रिपोर्ट के अनुसार अब तक 796 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाला गया है। अकेले आज बचाव अभियान के लिए 69 हवाई उड़ानें की गईं। इनमें 50 विदेशी नागरिकों को भी हेलीकॉप्टर के जरिए बचाया गया। वहीं, 754 लोगों को जमीन के रास्ते सुरक्षित निकाला गया।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन दिवसीय ईटखोरी महोत्सव का किया उद्घाटन, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

राहत के लिए करोड़ों की नकद सहायता

नेपाल सरकार ने प्रभावित जिलों के लिए तत्काल नकद सहायता भी जारी की है। रसुवा और नुवाकोट को एक-एक करोड़ रुपये, जबकि धादिंग को 50 लाख रुपये की सहायता दी गई है।

इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में 10 ट्रक राहत सामग्री भेजी गई है। इनमें चाउचाउ, बिस्कुट, स्लीपिंग बैग, मैट्रेस और कंबल जैसी जरूरी सामग्री शामिल है। प्रभावित इलाकों में संचार उपकरण भी भेजे गए हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए चार उड़ानों में खाद्य और गैर-खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है।

ईंधन की भी व्यवस्था

नुवाकोट के विभिन्न आयल स्टोरों में 23 हजार लीटर डीजल और 6 हजार लीटर पेट्रोल उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। आज 18 हजार लीटर डीजल और 18 हजार लीटर पेट्रोल भी भेजा गया। वहीं, हवाई ईंधन का 8 हजार लीटर स्टॉक मौजूद है और अतिरिक्त 9 हजार लीटर भेजा गया है।

प्राधिकरण ने कहा है कि संपर्क से बाहर विदेशी नागरिकों, विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिकों, उपचाररत लोगों और हेलीकॉप्टर से बचाए गए लोगों का विवरण उसके फेसबुक पेज और वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

See also  Bihar Bandh: नीट पेपर लीक-छात्रों पर लाठीचार्ज और धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद, 70 हजार जवान तैनात, पटना समेत कई जिलों में स्कूल बंद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now