NEET UG Result 2024: NTA ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन अपलोड किया रिजल्ट

NEET UG Result 2024: NTA ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन अपलोड किया रिजल्ट

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने नीट यूजी 2024 के रिजल्ट अपलोड कर दिया है। मेडिकल छात्रों का सेंटर और सिटी वाइज रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड किया गया है।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब नीट यूजी का मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और फिर से सभी अभ्यर्थियों के नतीजे जारी किए ।5 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट इससे पहले 4 जून को जारी किया गया था. कुल 67 टाॅपर्स घोषित किए गए थे, जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक होने का आरोप लगाया था और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

कहां चेक करें सिटी वाइज नीट यूजी रिजल्ट?

5 मई को आयोजित हुई नीट यूजी एग्जाम का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर अपलोड किया गया है।इसे चेक करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर ‘NEET (UG) RESULT 2024 CITY/CENTRE WISE’ पर क्लिक करना होगा।

NEET UG Result 2024 इन स्टेप्स में करें चेक

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं.
  • यहां NEET UG 2024 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब रोल नंबर की मदद से चेक करें.
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now