NEET Paper Leak: सीबीआई पहुंची हजारीबाग, बैंक कर्मियों से हुई पूछताछ; सीसीटीवी भी खंगाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

NEET PAPER LEAK को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: CBI करेगी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच, नीट पीजी की परीक्षा स्थगित, डीजी भी बदले गए

NEET Paper Leak:  नीट पेपर लीक मामले की छानबीन के लिए सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम झारखंड के हजारीबाग पहुंची। यहां टीम ने सबसे पहले एसबीआई मुख्य ब्रांच में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और कई बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की और हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई। आगे भी जांच जारी रहेगी। इस मामले में पूछे जाने पर एसपी अरविंद कुमार सिंह ने अनभिज्ञता प्रकट की। वहीं एसबीआई के चीफ मैनेजर ने टीम के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया।

Dipika Pandey Singh और Irfan Ansari को मिलेगी चंपाई कैबिनेट में जगह, हटाए जाएंगे बादल!

बैंक अधिकारियों से पांच घंटे पूछताछ

सूत्रों की मानें तो मंगलवार दोपहर सीबीआई टीम ने एसबीआई के मुख्य ब्रांच में दस्तक दी और बैंक में रखे गए प्रश्नपत्रों के बारे में जानकारी जुटाई। बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। टीम ने बैक अधिकारियों से कई सवाल पूछे। मसलन प्रश्न को जमा कराने कौन आया था। जब बैंक में प्रश्न पत्र जमा कराए गए तो साथ में कौन-कौन स्ट्रांग रूम में गया था। टीम की तहकीकात चार से पांच घंटे तक चली। इस दौरान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। हर छोटे बड़े पहलू पर टीम के लोगों ने जानकारी इकट्ठा की।

See also  NEET Result में हजारीबाग ओएसिस स्कूल केंद्र से 22 को 600 से ज्यादा नंबर

बिहार के मुजफ्फरपुर में चाकू से गोदकर पत्रकार की निर्मम हत्या, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा

बिहार में आठ पर प्राथमिकी

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से छह लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, दो अभी फरार हैं। सीबीआई ने जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सीबीआई की दिल्ली शाखा में नीट मामले में दर्ज एफआईआर में नीतिश कुमार, रॉकी, अखिलेश कुमार, सिंकदर यादवेन्दु, बिट्टू कुमार, संजीव, अमित आनंद, आयुष राज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से रॉकी और संजीव अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस और ईओयू बिहार और झारखंड से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।

See also  NEET Paper Leak मामले में CBI ने AIIMS के 4 डॉक्टर को लिया हिरासत में, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब भी पकड़ से बाहर

Rahul Gandhi होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता, इंडिया अलाइंस की बैठक में हुआ फैसला

दिल्ली से सीबीआई के तीन अधिकारी मंगलवार को पटना पहुंचे। टीम ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान से उनके कार्यालय में मुलाकात की। डीआईजी समेत अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर पेपर लीक से संबंधित कुछ पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now