नये साल में बदल जाएगा झारखंड में मौसम का मिजाज, 3 जनवरी से होगी बारिश, बढ़ जाएगी ठंड़

रांची : उत्तर-पश्चिम में विक्षोभ कमजोर पड़ने से रांची सहित पूरे झारखंड में आसमान साफ हो गया है और धूप की किरणों से तापमान बढ़ गया है। ठंड़ के मौसम में दिन में तापमान बढ़ोतरी हो गई है और दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। राज्य के सभी जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। रांची का न्यनतम तापमान 22 दिसंबर को जहां 9.4 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम 25.7 था, वही 25 दिसंबर को रांची का न्यनतम तापमान 25.2 और अधिकतम 12.1 जा पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 25 के पार चला गया है। वही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है लेकिन इस बार 12 डिग्री के पार हो चुका है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ 29-30 दिसंबर को एक बार फिर सक्रिय होगा, इसके बाद 2 जनवरी की शाम से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। एक जनवरी को तो रांची का मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन 2 जनवरी शाम से बादल छा जाएंगे और 3 जनवरी से लगातार बारिश होगी। 3 जनवरी से अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। झारखंड के साथ बिहार और ओडिशा में भी बारिश होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now