बोकारोः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। आतंवादियों की गोलीबारी में 26 की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। वहीं, पहलगाम घटना के बाद सोशल मीडिया लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां देश के लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ देश विरोधी लोग इस घटना पर पाकिस्तान को धन्यवाद दे रहे हैं। दरअसल, बोकारो के बालीडिह के रहने वाले नौशाद ने इस घटना के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स पर थैंकयू पाकिस्तान और थैंकयू लश्करे-ए-तयैबा लिखा।

सुप्रीम कोर्ट ने BPSC मेंस एग्जाम पर रोक से किया इंकार, 25 अप्रैल को होने वाली हैं परीक्षा
इस पोस्ट के बाद झारखंड में बवाल मच गया। लोग उसके स्क्रीन शाट को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी बालीडिह नवीन कुमार ने कहा कि पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के खिलाफ नौशाद ने आतंकी संगठन लश्करे-ए-तैयबा और पाकिस्तान को थैंकयू कहा था। मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सीपी सिंह का बड़ा दावा
रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इसको लेकर बाड़ा दावा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, कासिम उर्फ़ नौशाद (35 वर्षीय) को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जिहादी बिहार के एक मदरसे से पढ़ा है और अभी बोकारो के मिल्लत नगर में रह रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने दुबई में रह रहे भाई के नाम पर जारी सिम कार्ड का उपयोग करता था। ये तथ्य सिर्फ एक आरोपी की पहचान नहीं, बल्कि संभावित अंतरराष्ट्रीय सम्पर्क और सुनियोजित गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं। झारखंड पुलिस से अपेक्षा है कि मामले को सिर्फ पूछताछ तक सीमित न रखते हुए, इसकी तह तक जाए और पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई करे।
अभी-अभी एस.पी. बोकारो को इस गंभीर मामले से अवगत कराया है। मैंने सारी जानकारियां उनसे साझा कर दी है, उन्होंने आश्वस्त किया है कि @MNQUASMIMD नामक व्यक्ति, जिसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का समर्थन किया और लगातार हिंदू विरोधी ज़हर फैला रहा है, उसे पकड़कर उसके खिलाफ जल्द से… https://t.co/6qOHprBg2N
— CP Singh (@bjpcpsingh) April 22, 2025
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर आई सामने, सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन
पलामू ACB की गढ़वा में कार्रवाई, रिश्वतखोर रोजगार सेवक को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार




