Anant Singh पेरौल पर आएंगे बाहर, तीसरे चरण के चुनाव से पहले जेल पहले लिया गया बड़ा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2024

Anant Singh पेरौल पर आएंगे बाहर, तीसरे चरण के चुनाव से पहले जेल पहले लिया गया बड़ा फैसला

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह मंगलवार को पेरौल पर जेल से बाहर आ रहे है। लोकसभा चुनाव के बीच इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। माना जा रहा है कि 15 दिनों के पेरौल पर अनंत सिंह बाहर आ रहे है।

पिछले 5 साल से है जेल में बंद

अनंत सिंह 25 अगस्त 2019 से बेउर जेल में बंद है। पिछले हफ्ते तबीयत बिगड़ने के बाद आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। एके-47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने 21 जून 2022 को उन्हे दस साल की सजा सुनाई थी।

अनंत का चुनाव कनेक्शन

लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। अनंत सिंह का विधानसभा क्षेत्र मोकामा मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आता है जहां अभी लोकसभा चुनाव होना है। पिछले चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो अभी विधायक है वो कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ी थी और उन्हे ललन सिंह से हार मिली थी। इस बार के चुनाव में नीलम देवी एनडीए के साथ है और एनडीए के उम्मीदवार के रूप में ललन सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में है। ललन सिंह और अनंत सिंह के बीच संबंध बिगड़ गए थे। नीलम देवी आरजेडी के टिकट पर मोकामा से चुनाव जीतकर आई लेकिन बिहार में एनडीए की सरकार बनने के दौरान उन्होने जेडीयू का साथ दिया। माना जा रहा है कि जेडीयू का साथ देने की वजह से उनके संबंध ललन सिंह से बेहतर हुए और अनंत सिंह को पेरौल मिलने का रास्ता भी साफ हो गया।

See also  Lalan Singh का भारी विरोधः वोट मांगने पहुंचे JDU उम्मीदवार को जनता ने घेरकर मांगा 5 साल का हिसाब, बैरंग लौटे NDA प्रत्याशी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now