भागलपुर में दर्दनाक हादसाः गिट्टी लदा हाईवा स्कार्पियों पर पलटा, 6 बारातियों की मौत

भागलपुर में दर्दनाक हादसाः गिट्टी लदा हाईवा स्कार्पियों पर पलटा, 6 बारातियों की मौत

भागलपुर: घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के समीप एनएच-80 पर दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। गिट्टी लदा हाईवा स्कार्पियों पर पलट गया और गिट्टी में दबने की वजह से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात मुंगेर से बारातियों से भरी स्कार्पियों भागलपुर के पिरपैती जा रही थी। घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के समीप एनएच-80 पर हाईवा नियंत्रण खोने के बाद स्कार्पियों पर पलट गया। 6 बारातियों की इस हादसे में मौत हो गई, घायल बारातियों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।

Anant Singh पेरौल पर आएंगे बाहर, तीसरे चरण के चुनाव से पहले जेल पहले लिया गया बड़ा फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now