नशे में बाइक चला रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीनों मृतक एक ही परिवार के थे सदस्य

POK को पाकिस्तान खाली करें, जम्मू-कश्मीर पर द्विपक्षीय बातचीत होगी-विदेश मंत्रालय

गुमला : इस वक्त की बड़ी खबर गुमला से आ रही है जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई और इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन बाइक सवार की मौत हो गई। घटना पालकोट थानाक्षेत्र के सेमरा जंगल के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक गुरूवार दोपहर में एक बाइक पर सवार होकर अमरेडी बाजार आये हुए थे, वही देर शाम तीनों युवक नशे की हालत में बाइक पर सवार होकर अपने गांव सेमरा लौट रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ दूर पहले ही समर्पण एक्का जो बाइक चला रहा था उसने अपना नियंत्रण खो दिया और एक विशाल पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों में से किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों युवक एक ही परिवार के थे और उनके छोटे छोटे बच्चे है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पालकोट थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों युवकों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now