- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आने वाली पीढ़ी के लिए विकसित भारत का निर्माण कर रहे है नरेंद्र मोदी-लोहरदगा में BJP के कार्यक्रम में बोले नवीन जायसवाल

लोहरदगाः केंद्र सत्ता में नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा,सुशासन, और गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार को जिला अध्यक्ष मनीर उराँव के नेतृत्व में लोहरदगा में प्रेस कांफ्रेंस,प्रदर्शनी एवम प्रोफेसनल मीट का आयोजन पावरगंज स्थित नॉवेल्टी होटल में किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद एवम हटिया विधान सभा विधायक नवीन कुमार जयसवाल उपस्थित थे। प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि बीजेपी वोट और सत्ता के लिए राजनीति नही करती बल्कि पार्टी का उद्देश्य देश का सर्वांगीण विकास करना है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के विकास के 11 वर्ष के शासन काल मे एक – एकआदमी परिवर्तन महसूस कर रहा है। मोदी सरकार गरीबो के लिए समर्पित है।गरीबो, किसानों,युवाओ,महिलाओं के लिए जन धन योजना,उज्ज्वला योजना,कुटीर ज्योति योजना, नारी सम्मान घर, आवास योजना, किसान निधि योजना,जैसी सैकड़ो जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके विकास का रास्ता खोला।उन्होंने कहा कि जहां यूपीए की सरकार पाकिस्तान द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने के बाद उससे समझौता वार्ता करती थी आज मोदी सरकार उसके घर मे घुस कर मारती है।ऑपरेशन सिंदूर और बालाकोट की घटना इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।मोदी ने पाक को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने के कहा कि नरेंद्र मोदी 2047 तक आने वाली पीढ़ियों के लिए विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे है।

See also  बीजेपी चुनाव समिति की पहली बैठक कल, कोर कमेटी से पूर्व अध्यक्ष और सांसद हुए आउट

1 7

प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि नरेंद्र मोदी कुशल नेतृत्व कर्ता है।उनमें सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता है।उनके शासन का एक एक वर्ष विकास वर्ष रहा।उन्होंने कहा कि देश को गौरवशाली बनाने के लिए राजनीतिक सोच आवश्यक है।नरेंद्र मोदी ने अपने अब तक के शासन काल में जो भी निर्णय लिया उसमे जनता की भागीदारी सुनिश्चित रहा।उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत आज पूरी दुनिया मे 12वे नम्बर से चौथे नम्बर पर पहुच गया है । मोदी ने दुनिया भर में देश का परचम लहराया है।किसी भी विषय पर दुनिया भारत की बात सुनती है।देश की जनता कह रही है मोदी है तो मुमकिन है।उन्होंने देश वासियों से कहा कि विकसित भारत के लिए सभी लोग साथ आये।
पावरगंज स्थित सुभाष चौक में केंद्र सरकार द्वारा 2014 से 2025 तक 11 वर्षो में किये गए कार्यो से सम्बंधित पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद एवम विधायक नवीन जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।इससे पूर्व नेता जी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

See also  निकाय चुनाव में बागियों से हुए नुकसान के बाद बीजेपी का बदला रुख, शो-कॉज के बाद अब सुलह की तैयारी

3 6

निर्णायक,तेज और अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में अडिग है भारत

गुरुवार को नॉवेल्टी होटल में आयोजित प्रोफेशनल मीट में प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि 2014 के बाद सैन्य प्रौधौगिकी में देश की आत्म निर्भरता बढ़ी है।रक्षा निर्यात में 34 गुना बृद्धि हुई है और विदेशी सैन्य आयात में कमी हुई है।उन्होंने कहा कि 2025 में ऑपरेशन सिंदूर ने एक नए भारत के उदय को चिन्हित किया है।वही विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन के 11 साल विकसित भारत के अमृत काल के रूप में सेवा सुशासन,और गरीब कल्याण के लिए जाना जायगा।पतंजलि जिला अध्यक्ष सह एडवोकेट प्रवीण भारती ने इस मौके पर विकसित भारत की संकल्पना एवम हमारी भूमिका पर कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है परंतु इस विकास में हमारी भूमिका का भी लक्ष्य निर्धारण करना आवश्यक है।हम जहाँ भी है वही से विकसित भारत के लिये बल प्रदान करें।

See also  10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

5 5
जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के शासन काल मे गरीबो एवम मध्यम परिवारों का जीवन आसान हो गया है।मीट में अतिथियों एवम पहानो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अजय पंकज एवम पशुपति नाथ पारस तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल उराँव ने किया।मौके पर ब्रज बिहारी प्रसाद, ओम सिंह राकेश प्रसाद आजाद शत्रु,राजकिशोर महतो, कार्यक्रम संयोजक नवीन कुमार टिंकू ,लक्ष्मि नारायण भगत,धीरज साहू, बाल कृष्णा सिंह,सामेला भगत,राजकुमार वर्मा,संजय वर्मन,किनेस्वर महतो,मनोज दास, रितेश साहू,रमेश साहू,चंदन गोयल , रिपुसूदन साहू,धनेश्वर पांडेय,बाल्मीकि कुमार,मिथुन तमेडा, सचिन कुमार,भारती सिन्हा,गौतम दास, शुकुल राम ,मनोज गुप्ता,देवेंद्र मंडल जय प्रकाश साहू,देवाशीष कार, तरुण देवघरिया,अनिल पांडेय, सुनील अग्रवाल ,प्रदीप साहू,मनोग्या पांडेय पवन तिग्गा,अशोक कांस्य कार, राजेश महतो,राजकुमार मुंडा,संगीता कुमारी, सरस्वती देवी मीना बाखला,धर्म राज महतो,गोकुल उराँव,सहदेव भगत,पाहन भौरा मुंडा,ऑफिसर मुंडा,मलार उराँव,समदौड उराँव ,बीरसा उराँव,राजेश साहू,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

6 54 82 6

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now