नक्सली लैंड’ में चलेगी अमन की बोट, बंदगांव के नकटी डैम की बदल गई सूरत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2023

चाईबासा, झारखंड के सबसे उग्रवादी प्रभावित इलाक़े बदंगांव की पहचान अब बदलने लगी है। जहां कभी नक्सलियों का आतंक होता था अब वहाँ पर्यटकों की आमद होगी। जहां कभी लोग जाने से घबराते थे वहां अब सैलानियों की बहार होगी । बंदगांव प्रखंड के नकटी डैम में पर्यटन-सह-नौकाविहार का उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा ने किया । साथ ही साथ मछली पालन हेतु जीरा भी छोड़ा गया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सिंहभूम लोकसभा गीता कोड़ा ने बताया गया कि झारखंड एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है। जल जंगल जमीन को हम रोजगार के रूप में लेकर आगे बढ़ सकते है। आज कई ऐसे प्रदेश हैं जो पर्यटन को लेकर बेहद आगे बढ़ रहे हैं, झारखंड में भी इसकी असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सिंहभूम में जहां सारंडा, पोड़ाहाट जैसे जंगल है, अनेको जलाशय, नदी, डैम हैं। जिसका डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है। ताकि पर्यटक जो राज्य से बाहर घूमने जाते हैं, वे यहाँ भी घूम सकते हैं। साथ ही साथ इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध किया जा सकता है, ताकि पलायन भी रोका जा सके।

See also  निलंबित IAS विनय चौबे पर मुकदमे के लिए ACB ने मुख्यमंत्री से मांगी मंजूरी, हजारीबाग जमीन घोटाले में कार्रवाई

जिला उपयुक्त श्अनन्या मित्तल ने बताया कि पिकनिक के समय को देखते हुए पर्यटन सह नौका विहार का उद्घाटन किया गया है । नकटी जलाशय में जिले के लोगों के साथ-साथ बाहर के लोग भी आकर प्राकृतिक मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। जिला उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र सुरक्षित है लोग बेफिक्र होकर घूमने आ सकते हैं पुलिस अधीक्षक के निगरानी में भी यहाँ लगातार गश्ती की जा रही है।
IMG 3855

IMG 3856

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now