नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भागीदारी पर होगा विचार-हेमंत सोरेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2023

खूंटी– आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूंटी में 11841 लाभुकों के बीच 88 करोड़ 64 लाख की परिसंपत्ति का वितरण किया। कार्यक्रम में 437 करोड़ 48 लाख की 76 योजनाओं का शिलान्यास और 406 करोड़ 20 लाख की 27 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। आपकी योजना , आपकी सरकार , आपके द्वारा कार्यक्रम के तीसरे चरण के कार्यक्रम के तहत खूंटी में आयोजित शिविर में अबतक 64 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है, इनमें अबुआ आवास के 34 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किये गए है।
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आपको ब्लॉक कार्यालय जाने की जरूरत ना पड़े। इसलिए आपके द्वार पर प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों बैठा दिया है। अगर इस कार्य में कोई बिचौलिया सामने आता है, तो इसकी जानकारी दें। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए आगे कहा कि बेटियां सिर्फ डिग्री ना लें। बल्कि इससे आगे उच्च शिक्षा की ओर भी अग्रसर हों। सरकार आपको गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक मदद करेगी। विदेश में भी शिक्षा के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। झारखण्ड की बेटियां खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। हमने नई नीति बनाई है। अब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया जा रहा है। आने वाले समय में खिलाड़ियों को नौकरी में भी हिस्सा देने का विचार कर रहें हैं।

See also  आंदोलनकारियों ने CO को बनाया बंधक, अंचल कार्यालय के बाहर जमकर हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now