बिहार के औरंगाबाद में बैंक के अंदर मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने रिकवरी एजेंट को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2026

रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद जिले में बैंक के अंदर मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है।शुक्रवार को सुबह बैंक के अंदर हुई गोलीबारी की घटना से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।शुक्रवार को रफीगंज थाना क्षेत्र के उचौली गांव में इंडियन बैंक के अंदर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड ने रिकवरी एजेंट को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी अनुसार बैंक में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल जाने से रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों सहित ग्राहकों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे।
बंदूक से हुआ मिसफायर
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से मिसफायर हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी। गोली लगते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद समेत अन्य कर्मियों ने जिंदा समझकर राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया हालांकि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मैनेजर संजीत कुमार निराला तथा सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। वहीं बैंक मैनेजर संजीत कुमार निराला ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पानी पीने के बाद जैसे ही बंदूक उठाया, उसी दौरान अचानक गोली चल गई और पास में खड़े रिकवरी एजेंट को जा लगी।प्रारंभिक तौर पर घटना को मिसफायर माना जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

See also  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, 28 मार्च को IIM के दीक्षांत सामारोह में होंगे शामिल, उलिहातू भी जायेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now