रांची में सीपी सिंह की मुश्किल बढ़ाने आ रहे हैं बीजेपी के बागी मुनचुन राय, शुक्रवार को करेंगे नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

CP SINGH AND MUNCHUN RAI

रांचीः  बीजेपी के प्रत्याशी सीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ाने बीजेपी के ही नेता मुनचुन राय आ रहे हैं । पार्टी से नाराज मुनचुन राय रांची विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे । उनको रोकने की बीजेपी की सारी कोशिशें नाकाम बताई जा रही हैं। आखिरी दिन यानी 25 अक्टूबर को वो नामांकन करेंगे ।

मुनचुन राय करेंगे नामांकन

बताया जा रहा है कि मुनचुन राय के नामांकन को लेकर उनके समर्थक जोर-शोर से लगे हुए हैं। समर्थकों को कल 10 बजे चुटिया थाना के पास बुलाया गया है। यहीं से रैली के रूप में नामांकन के लिए जाएंगे।

हेमंत से अमीर हैं कल्पना सोरेन, खाते में है इतनी रक़म और निवेश की हैरान हो जाएंगें आप

सीपी सिंह,संजय सेठ के मनाने पर नहीं माने

मुनचुन राय के चुनाव लड़ने की खबर के बाद भाजपा प्रत्याशी विधायक सीपी सिंह और रांची सांसद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राय से मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की थी। चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था। लेकिन मुनचुन राय नहीं माने और हर हाल में चुनाव लड़ने की ज़िद में है ।

See also  JSSC CGL परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा खुलासा, गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार, पुलिस के जवान ही थे शामिल

घाटशिला में बेटे बाबूलाल सोरेन के नामांकन में गरजे चंपाई, कांग्रेस और जेएमएम को बताया आदिवासी विरोधी

क्यों नाराज़ हैं मुनचुन राय

मुनचुन राय अपनी उपेक्षा से नाराज हैं। पार्टी में 6-7 सालों से सक्रिय हैं। हर मौके पर पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे । उनके साथ समर्थकों की बड़ी फौज भी है। सक्षम भी हैं। बावजूद पार्टी में उन्हें किसी तरह का कोई पद या जिम्मेदारी नहीं दी गई। आजसू छोड़कर उन्होंने भाजपा की सदस्य ग्रहण की थी। वह एक बार उप महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने जन सेवा मंच नाम से एक गैर राजनीतिक संगठन भी बनाया है।

कई धार्मिक संगठनों में है पकड़

मुनचुन राय दुर्गा पूजा व महाशिवरात्रि सहित अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर व चर्चा में रहते हैं। कई धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now