मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से दिवंगत हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2024

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से दिवंगत हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। विधायक कल्पना सोरेन ने भी हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को प्रति संवेदना जतायी तथा उनका ढांढस बंधाया।

Contents
See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर जमा किया, झारखंड के मतदाओं से की भागीदारी की अपील

हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, DGP को अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चत करने का दिया निर्देश

हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 अथवा 4 में नियुक्ति हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है।

आश्रित परिवार को राज्य सरकार की ओर से लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी

हजारीबाग जिलाबल के हवलदार दिवंगत चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी। देय राशि इस प्रकार हैं – गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एस०बी०आई० के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए , ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे ज्यूरिख, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करेंगे भारत और झाररखंड का प्रतिनिधित्व

ज्ञातव्य है कि गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now