- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा-हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाएंगे, 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का बुलाया विशेष

रांची : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय जाकर संभाला पद्भार। राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते और मंत्रिमंडल सचिवालय की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका झारखंड मंत्रालय में स्वागत किया।

cm swagat 1
मुख्यमंत्री ने पद्भार संभालने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का शानदार कार्यकाल रहा है। उनके किये गए कामों को ही आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र और हर वर्ग के विकास को लेकर काम करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,पानी बिजली की बात हो या अमन चैन की बात हो, सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे। उन्होने आगे कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरा प्रदेश है जल जंगल जमीन को बचाना है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि सरकार को अस्थिर और विपक्ष को समाप्त करने के बारे में इन लोगों ने सोचा है, गठबंधन के माध्यम से हम आईना दिखाने का काम करेंगे। जल्द ही बहुमत सिद्ध करेंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला… यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे… हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।”
वही चंपई सोरेन के नेतृत्व में पहली कैबिनेट की बैठक हुई , जिसमें 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। 6 फरवरी को सरकार अपना बहुमत विधानसभा में साबित करेगी।

See also  रांची में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम, इन जगहों से होगी वाहनों की इंट्री

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे…वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।”

cm swagat

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now