डेस्कः इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2026 सत्र के लिए महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन सभी मैच खेलेंगे, इसकी सीएसके की ओर से पुष्टि नहीं की गयी है। फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी अगामी आईपीएल सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उपलब्ध रहेंगे।
वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री आवास 50 लाख का चेक देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की
संजू सैमसन के टीम में शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे। हालांकि वह सीएसके अधिकांश घरेलू मैचों में मैदान पर उतर सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद पिछले दो सत्रों में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है।
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, आज और कल बारिश के आसार
सीएसके के पास तीन विकेटकीपर बल्लेबाजः इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है। टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं। धोनी पिछले कुछ वर्षो से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे है। आईपीएल में मैचों के बीच कम अंतराल और विकेटकीपिंग की शारीरिक मांग उनके करियर के इस चरण में अतिरिक्त दवाब डाल सकती है।




