रांची से लापता करण-अर्जुन की मां को आया फोन, कर्नाटक के अस्पताल में हैं बच्चे, रेलवे स्टेशन के CCTV में कैद हुई थी तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

रांची से लापता करण-अर्जुन की मां को आया फोन, कर्नाटक के अस्पताल में हैं बच्चे, रेलवे स्टेशन के CCTV में कैद हुई थी तस्वीर

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो भाई करण और अर्जुन का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला पाया है। बच्चों की मां डॉली देवी लगातार उनकी तलाश में भटक रही हैं और पुलिस पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रही हैं। इसी बीच शुक्रवार रात करीब आठ बजे 9505487735 नंबर से एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कर्नाटक से बताते हुए कहा कि बच्चों का एक्सीडेंट हो गया है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस सूचना के बाद पूरा परिवार परेशान है। पुलिस उस मोबादल नंबर की जांच कर रही है।
रेलवे स्टेशन के CCTV में कैद हुए थे करण-अर्जुन
डॉली देवी का कहना है कि उनके दोनों बेटे 12 दिनों लापता हैं, लेकिन अब तक पुलिस उन्हें ढूंढने में सफल नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई और उन्हें खुद बच्चों की तलाश करने की बात कही। अखबारों में खबर छपने के बाद ही पुलिस ने कुछ सक्रियता दिखाई। पुलिस पिछले 12 दिनों से बच्चों की खोजबीन कर रही है। पुलिस की जांच में दोनों भाई रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैद हुए जिसमें दिख रहा था कि बच्चे खुद से रांची से बाहर जाते हुए दिख रहे है। करण-अर्जुन की मां के पास फोन आने के बाद पुलिस अब उसे ट्रेस करने में लगी। वहीं शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को धुर्वा और जगन्नाथपुर इलाके से गायब बच्चे करण-अर्जुन और शिवा के परिजनों से मिले और पुलिस-प्रशासन की कार्यशौली पर सवाल उठाए। बीजेपी इस मामले को लेकर शनिवार को शाम छह बजे मशाल जुलूस निकालेगी।

See also  सोनू इमरोज हत्याकांड मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now