पटनाः बिहार के प्रसिद्ध कोचिंग गुरू खान सर का रक्षा बंधन सेलेब्रेशन बेहद खास होता है। उनसे क्लास में या ऑनलाइन पढ़ने वाली लड़कियों को इस दिन का इंतजार रहता है। खान सर ने इस बार पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया जहां बिहार के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों से पहुंची हजारों बहनों ने अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर खान सर की ओर से बहनों को 156 व्यंजनों से परिपूर्ण भोज के साथ खास तोहफा दिया गया। खान सर ने कहा कि यह मेरी खुशनशीबी है कि इतनी सारी बहनों का प्यार मिलता है। भारतीय संस्कृति संसार में सबसे अव्वल है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले होने वाली सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं
शनिवार को पटना के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पैर रखने की जगह नहीं थी। मौका था खान सर द्वारा आयोजित रक्षा बंधन समारोह का। बिहार के विभिन्न जिलों के साथ साथ बिहार के बाहर नौकरी करने वाली लड़कियां खान सर को राखी बांधने पहुंची थीं। उनकी संख्या का अनुमान करते हुए इस साल यह आयोजन कोचिंग संस्थान में नहीं बल्कि एसकेएम हॉल में रखा गया था।खान सर को राखी बांधने के लिए लड़कियां घटों कतार में खड़ी रहीं। एक समय ऐसा भी आया जब राखी के वजन से हाथ उठाना मुश्किल होने लगा तो एक सहयोगी उनका हाथ ऊपर की ओर उठाए रहा। दस हजार से ज्यादा राखियां उन्हें बांधी गई।
खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह
इस मौके पर खान सर ने कहा कि रक्षा बंधन भारत का गौरव है। इस परंपरा को बचाकर रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। यह हमारा सौभाग्य है कि मेरी एक भी बहन नहीं है लेकिन आज कलियुग में भी इतनी बड़ी संख्या में बहनों का प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दस हजार से अधिक बहनें आज पहुची हैं। उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया है जिसमें 156 प्रकार के आइटम तैयार किए गए हैं।
होटल में युवक ने कर दी कॉलगर्ल की डिमांड, लड़की नहीं मिली तो चला दी गोली
इस अवसर पर खान सर ने खास उपहार का भी ऐलान किया। कहा कि ऑनलाइन वाले जो बच्चे यहां नहीं आ पाते है उनके लिए मात्र 99 रुपए में क्रैश कोर्स गिफ्ट दिया जा रहा है जिसमें रेलवे, बिहार पुलिस, बैंकिंग, शिक्षक बीपीएससी और अन्य कंपटीशन की सामग्री दिलाई जाएगी। करीब एक लाख बच्चों को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें यह सुविधा मिलेगी।


