रांचीः झारखंड में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी और राहत भरी खबर ये है कि राज्य में मानसून के प्रवेश करने का समय नजदीक आ गया है। मानसून संताल परगना के रास्ते 16 से 18 जून के बीच झारखंड में प्रवेश कर जायेगा। एक-दो दिन में मानसून पूरे राज्य में फैल जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मानसून के 16 जून तक ओडिशा पहुंच जाने की उम्मीद है। 18 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश कर जायेगा। इस बार मानसून की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है।
बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में हलचल तेज, नीतीश कुमार के मंत्री ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात
अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के कई क्षेत्रों में 14 जून से गर्जन के साथ बारिश शुरू हो जाएगी। 16 से 18 जून के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, साथ ही तेज हवा और वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने 14 जून से पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के सितंबर तक बने रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष, झारखंड में मानसून 21 जून को आया था। इस बीच, किसान धान के बिचड़े और खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, चौथी बार लगाया गया फाइन
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लातेहार में 20 मिमी बारिश हुई, जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में यह 1.2 डिग्री अधिक रहा। शाम को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भी हल्की बारिश हुई।
झारखंड के पाकुड़ में ATS की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक किया गया बरामद
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
शहर-तापमान
रांची-35.0
जमशेदपुर-36.5
मेदिनीनगर-40.2
बोकारो-38.1
चाईबासा-37.4




