बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान

बिहार में दो दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम, 6 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि, IMD का येलो अलर्ट

डेस्कः मानसून अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून से रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए झारखंड में येलो आलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को लगाई फटकार, IPS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के आदेश को किया रद्द
बिहार में अगले 24 से 36 घंटे के अंदर मानसून दस्तक देगा। मानसून के दस्तक देने से पहले भागलपुर, वाल्मीकिनगर, मधेपुरा और गया सहित कई जिलों में प्री मानसून के तहत बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश भागलपुर में 52.7 एमएम दर्ज की गई। वाल्मीकिनगर में 39 एमएम बारिश हुई। वहीं सोमवार को राज्य में अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। बक्सर और कैमूर में पांच लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए। बेतिया में एक महिला और दो किशोर की मौत हो गई। आठ लोग झुलस गए है। वहीं कटिहार में तीन और लखीसराय में एक की मौत होग गई। बक्सर के चौसा में गंगा नदी के थाना घाट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक गरज के साथ बारिश होने लगी और ठनका गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। भागलपुर में भी एक की मौत हो गई। सीतामढ़ी में एक युवक की मौत हो गई।

बिहार में मुर्गी का हुआ मर्डर तो थाने पहुंच गई महिला, कहा- मैं उसे साथ लेकर सोती थीं
वहीं झारखंड के संताल परगना के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा हजारीबाग में 30 मिमी रिकॉर्ड किया गया जबकि बोकारो में छह मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। कुछ जगहों पर एक से दो मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंगवार को भी रांची के आसमान में सुबह से ही बादल छाएं हुए है। टंडवा में वज्रपात से पोकला कसियाडीह पंचायत के सुरेंद्र भुईयां की आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। देर रात गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा सहित कई जिलों में बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में दर्ज किया गया। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now