Mohan Majhi होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगी मोहर, क्योंझर से विधायक हैं मोहन मांझी, दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे

Mohan majhi

ओडिशा में मोहन मांझी  बीजेपी के मुख्यमंत्री होंगे । राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लग गई । मोहन माझी क्योंझर से विधायक हैं। विधायक दल की बैठक के बाद मोहन मांझी को विधायक दल का नेता निर्वाचित किया गया । दो उपमुख्यमंत्री होंगे । केवी सिंह देव और पर्वती परीदा ओडिशा की उपमुख्यमंत्री बनेंगीं ।

Mohan Majhi raghubar dad
मोहन माझी ने राज्यपाल रघुवर दास को विधायक दल के नेता चुने जाने की जानकारी दी, साथ में राजनाथ सिंह और अश्विनी वैष्णव

ग़ौरतलब है कि बीजेपी ने बीजेडी के नवीन पटनायक सरकार को ढाई दशक के बाद सत्ता से बेदख़ल किया है  और पहली बार पूर्ण बहुमत ला कर सरकार बना रही है ।

odisha Deputy Chief Ministers

कौन है Mohan Majhi ?

मोहन चरण मांझी क्योंझर सीट से चौथी पर विधायक बने हैं । वे विधानसभा में बीजेपी के चीफ व्हीप भी रह चुके हैं। क्योंझर बीजू जनता दल का गढ़ माना जाता है और यहां से जीत कर आना बीजेपी के लिए बहुत बड़ी बात है । क्योंझर अपने खनीज संपदा के लिए जाना जाता है लेकिन यह ओड़िशा के गरीब जिलों में एक है । माना जात है कि यहां से खनीज से तो बाहरी लोगों को फायदा हुआ लेकिन स्थानयी स्तर पर इससे रोजगार नहीं पैदा हुए ।

 

मोहन चरण मांझी आदिवासी समुदाय से आते हैं और उन्होंने क्योंझर विधानसभा में चौथी बार जीत दर्ज की है । इससे पहले वो 2019, 2000,2005 में विधायक रह चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now