सुखदेव भगत ने कर दिया घर तक अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम, मिनी मोबाइल हॉस्पिटल की शुरुआत

sukhdeo bhagat mobile mini

लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में मल्टी स्पेशियलिटी डायग्नोस्टिक्स मोबाइल मिनी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। सांसद ने इस अवसर पर कहा कि इस मिनी हॉस्पिटल के जरिये लोगों को त्वरित चिकित्सकीय सेवा उनके घर के पास उपलब्ध होगा। जिसमें जिला के सुदूरवर्ती गांवों में, जहां डॉक्टर की उपलब्धता कम है या समय पर पहुंचने में दिक्कत होती है, वहां इस वैन के जरिये मेडिकल सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा पूरी तरह निश्शुल्क होगी। लोग अपनी मेडिकल जांच करा सकते हैं, दवाइयां ले सकते हैं। इस मेडिकल वैन में चिकित्सक, एक्स-रे मशीन, दवाइयां, लैब उपलब्ध है। यह वैन जिला के सभी प्रखंडों के सभी गांव में जाएगा। इस वैन की उपलब्धता कोल इंडिया द्वारा सुनिश्चित की गई है। इसका संचालन एपीरोन संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी, एपीरोन संस्था के डॉ. पद्म चरण बहेरा, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद आदि मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now