विधायक जयराम महतो की शुरु हुई पाठशाला, बच्चों को बता रहे हैं कैसे बन गए MLA…

जयराम महतो ने बच्चों की ली क्लास

डुमरीः झारखंड के सबसे युवा विधायक जयराम महतो चुनाव जीतने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में बच्चों की क्लास ले रहे हैं । नौवीं के छात्राओं के सामने वे बता रहे हैं कि एमएलए बनना नहीं है आसान।  छात्रों से बात करते हुए बताते हैं कि एलएलए बनान बहुत बड़ी उपलब्धि है । जयराम बताते हैं कि वे भी उन्हीं के तरह सामान्य परिवारों से आते हैं । जयराम ने बताया कि विधायक चुने ही जाते हैं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए । 

जयराम महतो ने बच्चों की ली क्लासजयराम कर रहे हैं स्कूलों का दौरा

दरअसल जयराम महतो डुमरी विधानसभा के अलग-अलग स्कूलों के दौरे पर हैंं और वहां की व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं । मंगलवार को विधायक जयराम महतो प्लस टू एसएसकेबी डुमरी एवं बेसिक स्कूल डुमरी पहुंचे जहां उनका शिक्षकों ने बुके देकर किया । जयराम महतो ने शिक्षकों को शैक्षिक वातावरण बनाने का निर्देश दिया ।

शिक्षा पर है जयराम का खास ध्यान

जयराम महतो ने कहा कि की लोग  यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि विधायक उनके सामने इतने सहज उपलब्ध हैं । जयराम ने बताया कि दोनों जिलों के उपायुक्तों से बातचीत हुई और शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उपाय किए जा रहे हैैं । गौरतलब है कि इससे पहले जगरनाथ महतो के कार्यकाल के दौरान डुमरी में शिक्षा को लेकर कई काम हुए हैं  ।

बिट्टू, डुमरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now