तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, नई दिल्ली से पटना जा रही थी ट्रेन

तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, र्नइं दिल्ली से पटना जा रही थी ट्रेन

पटनाः नई दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग से छेड़छाड़ की सूचना के बाद हड़कंप मच गया और आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम मामले की जांच करने में जुट गई, लेकिन छेड़छाड़ करने वाले का पता नहीं चल सका।

मौर्या एक्सप्रेस के यात्रियों ने हटिया स्टेशन पर किया हंगामा, कहा-आधे रास्ते में हमें क्यों छोड़ दिया
बताया जा रहा है कि सोमवार एक परिवार तेजस राजधानी में सफर कर रहा था। रात में जब ट्रेन प्रयागराज से पटना की ओर बढ़ी तो सो रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की ने जब शोर मचाया तो परिजन जग गए लेकिन आरोपी भाग निकला। परिजनों ने रेलवे के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी। जब ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची तो पुलिस ने यात्री से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now