लातेहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ खेत में मिली, हालत गंभीर

डेस्कः लातेहार में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की लातेहार शहर से अपने गांव जा रही थी। गांव जाने के दौरान लड़की ने लिफ्टी मांगी तो दो लड़कों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसको अनजान जगह ले गए और घटना को अंजाम दिया।

बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप,फायर ब्रिग्रेड और ईएमडी की टीम मौके पर
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की शहर से वापस अपने गांव जा रही थी, इस दौरान उसने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। लिफ्ट मिलने के बाद लड़कों की नीयत बदल गई और वो उसे लेकर एक अंजान जगह गए और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर लड़की सहम गई थी। उसने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के सामने पीड़िता ने आपबीती बताई और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड के जामताड़ा में बड़ा हादसा,डायवर्जन धंसने से पानी में डूब गई कार, 5 लोग थे सवार
पुलिस को इस मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now