बिहार के रोहतास में नाबालिग से हॉस्टल में गैंगरेप, रातभर की दरिंगदी सुबह में जमकर पीटा

गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

डेस्कः बिहार के रोहतास जिले में एक 13 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी की गयी। हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के साथ वहां के चार कर्मियों ने रात भर बारी बारी से रेप किया और सुबह में पीट कर मुंह बंद करा दिया। एक अन्य नाबालिग छात्रा के मामले में जब जांच टीम पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता जांच टीम के पास पहुंची और रोने लगी। पूछने पर उसने सच्चाई बताई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए।

लातेहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला इंद्रपुरी थाना अंतर्गत स्थित एक हॉस्टल का है। बीते सात अगस्त की रात को उसके साथ हैवानियत का खेल खेला गया। हॉस्टल के चार कर्मियों ने रात भर उसके साथ रेप किया। आठ अगस्त की सुबह उसकी जमकर पिटाई कर दी ताकि डर से किसी को नहीं बताए। लेकिन इसी दौरान एक अनय बच्ची के मामले में बाल कल्याण समिति की टीम हॉस्टल पहुंची थी। पुलिस की टीम भी मौजूद थी। पीड़ित छात्रा हिम्मत करके टीम के पास दौड़कर पहुंची गई और रोने लगी। जब उससे रोने का कारण पूछा गया तो आपबीती की जानकारी दी। छात्रा की बात सुनकर बाल कल्याण समिति के दोनो सदस्य अवाक रह गए।

रांची में अचानक बदला मौसम का मिजाज ,राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश,गर्मी से मिली राहत
बाल कल्याण समिति ने तत्काल उसका रेस्क्यू किया और काउंसलर के बयान पर इंद्रपुरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिला प्रसाशन को रिपोर्ट कर दिया गया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now