मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नेपाल हाउस स्थित विभाग के कार्यालय में किया औचक निरीक्षण, गायब रहे 7 कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

रांचीः राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नेपाल हाउस स्थित विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और फाइलों के निस्तातरण की स्थिति को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 14.12.10 40aac5e3

रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इरफान अंसारी ने कहा-अमृता इंस्टिट्यूट के तर्ज पर होगा रिम्स-2 का निर्माण
मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ कर्मचारी बना किसी सूचना के अनुपस्थित थे तथा कुछ कर्मचारी समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्होंने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे कुल 7 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और साथ ही उन्होंने विभागीय सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑफिस में समयबद्ध उपस्थिति और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कठोर अनुशासन लागू किया जाएगा। साथ ही माननीय मंत्री जी ने निर्देशित किया कि काम में अनावश्यक देरी, फाइलों को रोकने और जिम्मेदारियों से बचने जैसी प्रवृत्तियों पर पूर्ण रोक लगाई जाए। विभाग को शून्य सहनशीलता की नीति के साथ कार्य करना होगा।

See also  चराता था बकरियां, रहता था झोपड़ी में...मेहनत और लगन से बिरदेव सिद्धप्पा ने UPSC में लाया 551वां रैंक

WhatsApp Image 2025 07 16 at 14.12.09 c95ed8efWhatsApp Image 2025 07 16 at 14.12.08 e53a1981WhatsApp Image 2025 07 16 at 14.12.09 f93be5cdWhatsApp Image 2025 07 16 at 14.12.10 8442422c

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now