पलामू में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 250 लीटर स्प्रिट और 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2026

पलामू में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 250 लीटर स्प्रिट और 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 250 लीटर स्प्रिट, हजारों नकली रैपर, सरकारी स्टीकर और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार-2 और पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि 22 जुलाई की शाम पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के जिरो टोला बाधमरी स्थित एक दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दुकान बाहर से बंद थी। ताला तोड़कर तलाशी लेने पर अंदर नकली शराब तैयार करने का पूरा इंतजाम मिला। पुलिस ने 13 पेटी तैयार अंग्रेजी शराब, पांच गैलन में भरे 250 लीटर स्प्रिट, विभिन्न नामी ब्रांडों के नकली रैपर, झारखंड सरकार के लोगो वाले 1,940 एक्साइज स्टीकर, शराब का रंग तैयार करने वाले रसायन तथा 1,530 खाली कांच की बोतलें बरामद कीं।

See also  NEET UG Exam 2026:पलामू में परीक्षा के दौरान मारपीट और हंगामा, 48 छात्रों को नहीं मिला प्रश्नपत्र

‘पूरे नेटवर्क की होगी जांच’ : एसडीपीओ
एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली शराब तैयार कर उसे नामी ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचने की तैयारी थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और झारखंड उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2015 की विभिन्न धाराओं के तहत पांकी थाना कांड संख्या-123/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now