मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों का यौन शोषण, संचालक के घर दीपावली-छठ के दौरान हुआ गलत काम, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों का यौन शोषण, संचालक के घर दीपावली-छठ के दौरान हुआ गलत काम, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

पलामू: बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड में बच्चियों के साथ हुई घटना को कोई भूल नहीं सकता है। ऐसी ही एक घटना झारखंड के पलामू में सामने आई है जहां बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बालिका गृह के संचालक और एक महिला कर्मी पर आरोप लगाया गया है। बालिका गृह यौन शोषण की शिकार एक नाबालिग पीड़िता है।

शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा को ED का समन, पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई ऑफिस में होगी पूछताछ
पलामू के सुदना इलाके में बालिका गृह है जिसमें फिलहाल 28 बच्चियां रहती है। शुक्रवार को कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ता बालिका गृह गई थी जहां दो बच्च्यिों ने यौन शोषण की बातें कही। पूरे मामले की जानकारी पलामू पुलिस को दी गई उसके बाद महिला पुलिस अधिकारियों की टीम बालिका गृह पहुंची। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारियों के सामने बच्चियों ने यौन शोषण के बारे में जानकारी दी।इस पूरे मामले पर पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि लड़कियों ने यौन शोषण की जानकारी दी है। पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी के विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, गैंगस्टर के साथ वायरल हुआ था ऑडियो
जांच के लिए बालिका गृह गई सामाजिक कार्यकर्ता संध्या सिन्हा ने बताया कि दो लड़कियों ने उनके सामने अपनी बातें रखते हुए कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। एक लड़की ने बताया कि छठ एवं दीपावली के दौरान वह लोग संचालक के घर गए थे जहां उसके साथ गलत हुआ है। जबकि दूसरी लड़की ने बताया कि उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया था।पलामू बालिका गृह में लड़की के साथ यौन शोषण के मामले कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसमें बालिका गृह के सुपरिंटेंडेंट, काउंसेलर को गिरफ्तार किया गया है और पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद वहां रह रही बच्चियों को सखी वन स्टेप सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now