मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त के साथ की समीक्षा बैठक, रोजगार और आय वृद्धि के लिए रोड़ मैप तैयार करने का निर्देश

मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त के साथ की समीक्षा बैठक, रोजगार और आय वृद्धि के लिए रोड़ मैप तैयार करने का निर्देश

रांची: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने शुक्रवार को कल्याण कॉम्प्लेक्स पहुंच कर आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा के साथ विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी ली और उनके अद्यतन कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आदिवासी संस्कृति की उच्च परंपराओं पर आधारित कल्याण की योजनाएं बनायी जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च मानक स्तर पर पहुँचाना हमारा ध्येय होना चाहिए। ग्रामीण कल्याण अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पहल की जाए।
एसटी/एससी और पिछड़ा वर्ग के लिए चल रही प्रत्येक योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सबसे अहम प्राथमिकता देकर कार्य किए जाएं। एसटी/एससी और पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार और आय वृद्धि के लिए दीर्घस्थायी कार्यक्रम तैयार किए जाएं।

बिहार के DGP आलोक राज हटाये गए, विनय कुमार को बनाया गया नया पुलिस प्रमुख

कार्यों में तेजी लाकर सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें

मंत्री चमरा लिंडा ने प्रगतिरत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया। मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवसी कल्याण आयुक्त से कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग-समुदाय के जनमानस का सर्वांगीण विकास तथा कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी कल्याण से सम्बंधित सभी क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है। मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त से कहा कि कार्यों में तेजी लाकर सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को विकास की राह में आगे बढ़ाने की सोच के साथ सभी कार्यों को ससमय पूरा करें।

पटना के DM चंद्रशेखर सिंह ने परीक्षार्थी को मारा थप्पड़, BPSC PT परीक्षा में पेपर लीक का आरोप को लेकर हो रहा था हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now