NDA में सीट बंटवारे से मांझी और कुशवाहा नाराज, चिराग पासवान की वजह से JDU-BJP में विद्रोह की स्थिति

NDA में सीट बंटवारे से मांझी और कुशवाहा नाराज, BJP-JDU के अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को एनडीए में सीट बंटवारा हो गया। सीट बंटवारे के बाद एनडीए के सहयोगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को मिले सीटों की वजह से जेडीयू और बीजेपी के अंदर भी विद्रोह की स्थिति है।

बिहार विधानसभा चुनावः NDA में सीट बंटवारे में चिराग ने मारी बाजी, नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में नहीं
बीजेपी की ओर से किये गए सीट बंटवारे के एलान के अनुसार, 101-101 सीटों पर जेडीयू और बीजेपी चुनाव लड़ेगी, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है वहीं चिराग पासवान जिनके दवाब की वजह से उन्हें 29 सीटे दी गई है उनकी बल्ले-बल्ले हो गई है। चिराग पासवान को दिये गए 29 सीटों में कुछ ऐसी सीटे है जिनपर जेडीयू और बीजेपी का दावा था या पूर्व में उनके विधायक इस सीट से चुनाव जीतकर आ चुके है। मांझी ने सिर्फ 6 सीटें मिलने को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे महत्व को कम आंका गया है, इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना होगा। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जताते हुए लिखा कि प्रिय मित्रों/साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों – लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही। सधन्यवाद। आपका, उपेन्द्र कुशवाहा

राजद ने 137 सीटें चुन लीं, सिंबल के लिए प्रत्याशियों घुमाया फोन; गठबंधन दलों में संशय बरकार
यहीं नहीं चिराग पासवान को दिये गए सीटों को लेकर बीजेपी और जेडीयू के अंदर भी खलबली है। ब्रह्रमपुर सीट जिसे चिराग पासवान को दे दिया गया उस पर बीजेपी की ओर से प्रबल दावेदार संतोष रंजन राय ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए एक्स पर लिखा कि सर्वे गया तेल बेचने। इस सीट पर सतोष रंजन राय दावेदारी जता रहे थे और एनडीए के गठबंधन का पेंच इस सीट को लेकर फंसा रहा, चिराग इस सीट को लेकर जिद्द कर रहे थे आखिरकार उनके खाते में ये सीट चली गई। वहीं दिनारा से पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह का टिकट जेडीयू से कटने और ये सीट चिराग पासवान के पास चले जाने को लेकर वो और उनके समर्थक अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर चुके है। रोहतास जेडीयू के पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि इस नाराजगी से चुनाव के दौरान भीतरघात की स्थिति बन गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now