मनचलों से परेशान रांची की छात्राएं, अब सदर अस्पताल के पास कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी का वीडियो आया सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2024

मनचलों से परेशान रांची की छात्राएं, अब सदर अस्पताल के पास कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी का वीडियो आया सामने

रांची: राजधानी में मनचलों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। रांची में छेड़खानी का अब नया वीडियो लोअर बाजार इलाके से सामने आया है। रांची सदर अस्पताल के पास संत जेवियर कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी का ये वीडियो 16 दिसंबर का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मनचले की तलाश में जुट गई है और उसकी पहचान बताने वाले पर 5000 का नाम भी रख दिया है।

दो लड़कों ने दबा दिया हाथ-पैर, तीसरे ने किया रेप; 15 साल की लड़की से स्कूल के बगल में हैवानियत
इससे पहले अपर बाजार इलाके में कन्या पाठशाला की छात्राओं के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में रांची पुलिस की बहुत फजीहत हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सख्ती के बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज अली को हिंदपीढ़ी इलाके से गिरफ्तार किया था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाली महिला थाना प्रभारी पिंकी साव सहित पांच पुलिसकर्मियों को आईजी और एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। महिला थाना प्रभारी और अन्य निलंबित पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होने स्कूल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद भी कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

See also  रांची के बेड़ो में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीछा करने पर मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now